राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस लाईन चूरू में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस लाईन चूरू में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस ने बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 16 अप्रेल 2026 के अवसर पर जिला पुलिस चूरू द्वारा 15 अप्रेल 2026 को सर्वहितकारणी राज० उ० मा० वि० पुत्री पाठशाला चूरू मे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमे कक्षा 9 वीं से 12 वी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता पुलिस, यातायात, साइबर अपराध, बालकों एवं महिलाओं के विरूद्ध अपराध, विभिन्न हेल्पलाईन नंबर आदि विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिाता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इसी दिन सांयकाल जिला पुलिस अधीक्षक चूरू की उपस्थिति में पुलिस लाईन चूरू में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस विभाग की टीम व सिविल खिलाड़ीयों के मध्य हुए मुकाबले में पुलिस विभाग की टीम विजयी रही। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। तत्पश्चात पुलिस लाईन चूरू मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पुलिसकर्मियो के बच्चे एवं पुलिसकर्मियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व खेल मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में 16 अप्रैल.2026 को पुलिस लाईन चूरू में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी जिला पुलिस अधीक्षक ने ली।
परेड पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ने 75 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह, 11 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम व 28 पुलिसकर्मियों को सर्वोतम सेवा चिन्ह प्रदान किये। तत्पश्चात निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस पुलिस अधीक्षक चूरू, सुनिल कुमार आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक चूरू, सतपाल सिंह आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक त्वरीत अनुसंधान रौल, श्रीमती डॉ० कृष्णा राागरिया आरपीएरा अति० पुलिरा अधीक्षक SIUCAW चूरू, सुनिल कुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत चूरू, मुकुट बिहारी पुनि संचित निरीक्षक पुलिस लाईन चूरू, सुखराम चोटिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली चूरू ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का स्वागत कर उनके साथ पुलिस लाईन चूरू मे पौधारोपण किया एवं बैठक की। तत्पश्चात पुलिस लाईन चूरू स्थित पुलिस हैल्थ केयर सेंटर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिरागे 33 पुलिराकर्मियों रक्तदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204534


