ओबीसी सूची में वैष्णव शब्द जोड़ने की मांग:नीमकाथाना में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
ओबीसी सूची में वैष्णव शब्द जोड़ने की मांग:नीमकाथाना में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
नीमकाथाना : नीमकाथाना में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को वैष्णव समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से समाज ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में ‘वैष्णव’ शब्द को शामिल करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा-योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि वैष्णव समाज को लंबे समय से सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग माना जाता रहा है, लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं और आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
समाज के कई लोग रहे मौजूद
समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ‘वैष्णव’ शब्द को स्पष्ट रूप से ओबीसी सूची में जोड़ा जाए। इससे समाज को सरकारी योजनाओं और आरक्षण का पूरा लाभ मिल सकेगा। ज्ञापन सौंपते समय राजेश स्वामी थोई, खालीराम स्वामी आगवाडी, वीरेन्द्र स्वामी छावनी, गोपाल स्वामी कितपुरा सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102934


