[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में होटल में तोड़फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार:अवैध वसूली को लेकर हुई थी वारदात, पुलिस ने कार भी की जब्त

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में होटल में तोड़फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार:अवैध वसूली को लेकर हुई थी वारदात, पुलिस ने कार भी की जब्त

सिंघाना में होटल में तोड़फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार:अवैध वसूली को लेकर हुई थी वारदात, पुलिस ने कार भी की जब्त

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने होटल में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना अवैध वसूली को लेकर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की है।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि बड़बर निवासी अमित यादव ने 27 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अमित का सिंघाना कस्बे में स्थित रॉयल पैलेस होटल में आकर मारपीट की और धमकी दी कि यदि होटल चलाना है तो हर महीने 20,000 रुपए भेजने होंगे, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुहानिया निवासी अनुज, योगेश और रमाकांत को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles