देवता में विधायक धर्मपाल गुर्जर का अभिनंदन:सड़क निर्माण और थ्री फेज बोरिंग की घोषणा
देवता में विधायक धर्मपाल गुर्जर का अभिनंदन:सड़क निर्माण और थ्री फेज बोरिंग की घोषणा
जसरापुर : जसरापुर क्षेत्र के देवता गांव में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक ने सड़क निर्माण और थ्री फेज बोरिंग की घोषणा की।
यह समारोह सरपंच रघुवीर सिंह कसाना की अध्यक्षता में बाबा हीरामल महाराज मंदिर परिसर में हुआ। गुरुजियों, गोठियों और ग्रामीणों ने विधायक का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथियों में गुरुजी मुखाराम, गुरुजी बाबूलाल, गुरुजी सांवलराम और गुरुजी शीशराम शामिल रहे।
अपने संबोधन में विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को अपनी पहली जिम्मेदारी बताया और हर गांव तक विकास कार्य पहुंचाने का आश्वासन दिया।
सरपंच रघुवीर सिंह कसाना ने बताया कि ग्राम पंचायत देवता में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा हुई है। इनमें हीरामल महाराज मंदिर से कंकड़ दास होते हुए खटाना की ढाणी तक सड़क निर्माण शामिल है।
इसके अलावा, भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में पानी की समस्या को देखते हुए थ्री फेज बोरिंग करवाने की भी घोषणा की गई।
ये लोग रहे मौजूद
ग्रामीणों ने विधायक की घोषणाओं पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरदयाल बजाड़, रामस्वरूप मणकस, कैप्टन नोरंगलाल कसाना, रामेश्वर लाल बोहरा, सूबेदार बुधराम बजाड़, सूबेदार रामोतार कसाना, गौ रक्षक अशोक कसाना, विनोद मणकस, विक्रम कसाना, दुर्गा प्रसाद कसाना सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102933


