[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पुलिस स्थापना दिवस पर सम्मान:लक्ष्मणगढ़ के एक हेड कांस्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मी सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सीकर में पुलिस स्थापना दिवस पर सम्मान:लक्ष्मणगढ़ के एक हेड कांस्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मी सम्मानित

सीकर में पुलिस स्थापना दिवस पर सम्मान:लक्ष्मणगढ़ के एक हेड कांस्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मी सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : सीकर पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गुरुवार को पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने पिछले वर्ष बेहतरीन सेवाएं देने वाले इन कर्मियों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल विद्याधर और रिद्धकरण शामिल थे। इसके अतिरिक्त, डीएसटी टीम के विजयपाल और अशोक को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। ऐसे सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने परेड की, जिसकी सलामी एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने ली। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने रस्साकशी सहित कई गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles