[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खातीपुरा राजकीय स्कूल में चोरी:ऑफिस का ताला तोड़ा, लैपटॉप और खेल का सामान गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

खातीपुरा राजकीय स्कूल में चोरी:ऑफिस का ताला तोड़ा, लैपटॉप और खेल का सामान गायब

खातीपुरा राजकीय स्कूल में चोरी:ऑफिस का ताला तोड़ा, लैपटॉप और खेल का सामान गायब

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के खातीपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुंचा, तो ऑफिस का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्रधानाचार्य ने बताया कि सोमवार को विद्यालय समय समाप्त होने के बाद दोपहर 1:10 बजे सभी कक्षों और कार्यालय पर ताले लगाकर स्टाफ चला गया था। मंगलवार को अंबेडकर जयंती के कारण विद्यालय में अवकाश था। बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे जब स्टाफ पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर के कक्ष का कुंडा भी कटा हुआ था।

जांच में सामने आया कि कार्यालय की अलमारियां खुली हुई थीं। चोर अलमारी में रखे एक लैपटॉप, चार बैडमिंटन रैकेट और दो वॉलीबॉल चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

Related Articles