[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो बच्चों के साथ 30 साल की महिला लापता:दोपहर में घर से बिना बताए निकली, 20 साल की युवती भी गायब

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दो बच्चों के साथ 30 साल की महिला लापता:दोपहर में घर से बिना बताए निकली, 20 साल की युवती भी गायब

दो बच्चों के साथ 30 साल की महिला लापता:दोपहर में घर से बिना बताए निकली, 20 साल की युवती भी गायब

सीकर : सीकर में 30 साल की महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई। वहीं 20 साल की एक युवती भी घर से बिना बताए कहीं चली गई। दोनों ही मामलों में पुलिस तलाश कर रही है।

पहले मामले में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी एक बेटा और बेटी को लेकर 14 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। काफी देर तक वह घर पर नहीं लौटे।

उसके बाद रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में भी काफी मालूम किया। लेकिन पत्नी और दोनों बच्चों का ही कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों ही बच्चे अभी छोटे हैं।

दूसरे मामले में 20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 12 अप्रैल की रात परिवार के सभी लोग सो गए थे। सुबह जब उठकर देखा तो 20 साल की बेटी कहीं पर नजर नहीं आई। इसके बाद उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

Related Articles