सीकर में दिनदहाड़े बाइक उड़ाई:CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
सीकर में दिनदहाड़े बाइक उड़ाई:CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
सीकर : सीकर शहर के कल्याण सर्किल से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। कल्याण सर्किल के पास जोगानी सिटी कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी एक बाइक को एक अज्ञात युवक दिनदहाड़े चुरा ले गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
काम से गया था कॉम्प्लेक्स, 1 घंटे में गायब मिली बाइक
कोतवाली पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर CLC के पीछे रहने वाले अमित स्वामी ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 की शाम को वह किसी निजी काम से कल्याण सर्किल के पीछे स्थित जोगानी सिटी कॉम्प्लेक्स गया था। शाम करीब साढ़े 5 बजे उसने कॉम्प्लेक्स के बाहर बाइक पार्क की थी। एक घंटे बाद वो वापस लौटा तो बाइक गायब थी। पहले उसने आसपास ढूंढा, फिर भी बाइक नहीं मिली।
CCTV फुटेज में बाइक ले जाते दिखा चोर
अमित ने तुरंत आसपास के लोगों से पूछताछ की और पड़ोस में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की, तो पूरी वारदात सामने आ गई। कैमरे की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़का उसकी बाइक के पास आता है और मौका पाकर उसे चुराकर वहां से फरार हो जाता है। CCTV फुटेज देखने के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ASI नरेश कुमार को दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2098154


