[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा:एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, 11 पुड़िया जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा:एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, 11 पुड़िया जब्त

उदयपुरवाटी पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा:एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, 11 पुड़िया जब्त

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक की 11 पुड़िया जब्त की गई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान शहर के सावन वाला कुआं के रास्ते पर एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा पुलिस को शक हुआ और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

11 कागज की पुड़िया में भरा मिला अवैध मादक पदार्थ

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान उदयपुरवाटी निवासी पंकज सैनी पुत्र हरफूल सैनी के रूप में बताई तलाशी लेने पर उसके पास से 11 कागज की पुड़िया मिलीं, जिनमें अवैध मादक पदार्थ स्मैक भरा हुआ था।

आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी पंकज सैनी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उदयपुरवाटी पुलिस पिछले एक साल में एनडीपीएस एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज कर चुकी है।

Related Articles