[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 477 ग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार:बुकलसर फांटा और करणी नगर रोड पर दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 477 ग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार:बुकलसर फांटा और करणी नगर रोड पर दबिश देकर पकड़ा

सरदारशहर में 477 ग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार:बुकलसर फांटा और करणी नगर रोड पर दबिश देकर पकड़ा

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 477 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सरदारशहर कस्बे में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान राजमार्गों पर स्थित होटल, चाय की थड़ियों, बस स्टैंड, स्कूल, अस्पताल और कॉलेजों के आसपास गांजा बेचने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

पहली कार्रवाई में, एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व वाली टीम ने बुकलसर फांटा के पास चेकिंग के दौरान बीरबल नाथ (61) निवासी पाटमदेसर को गिरफ्तार किया। आरोपी गांजे की पुड़िया और सिगरेट बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 205 ग्राम गांजा बरामद किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में, एएसआई रामफूल की टीम ने करणी नगर रोड पर चेकिंग करते हुए मदनलाल (45) निवासी बाड़ी बास, सुबेदार का कुआं, वार्ड नंबर 16 को गिरफ्तार किया। उसके पास से 273 ग्राम गांजा जब्त किया गया। मदनलाल के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में एएसआई ओमप्रकाश और रामफूल के साथ रमेश कुमार, संदीप कुमार, जयसिंह, भोजूराम और अनिल कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles