चूरू में पुलिस का सिंबल लगी कार से तस्करी:9 किलो 527 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन नकेल में कार्रवाई
चूरू में पुलिस का सिंबल लगी कार से तस्करी:9 किलो 527 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन नकेल में कार्रवाई
चूरू : चूरू पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस सिम्बल लगी एक कार से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से नौ किलो 527 ग्राम गांजा जब्त किया है।
आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार के पिछले शीशे पर पुलिस का सिम्बल लगा रखा था। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते वे पकड़े गए। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि ड्रग माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर में कड़ी नाकाबंदी की गई थी।
इसी दौरान एनएच 52 पर रामसरा बायपास के सामने एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से नौ किलो 527 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार नीमा का ढाणी, रामगढ़ शेखावाटी निवासी गोविंद सैनी (31) और परसनेऊ, राजलदेसर निवासी मालम सिंह राजपूत (21) को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच रतननगर थानाधिकारी रामनिवास कर रहे हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सदर थानाधिकारी मोटाराम, हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार, सरजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रणवीर, सुरेंद्र सिंह और साइबर सेल के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2106189


