[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य में तकनीकी सहायक की मौत:कैंपर के नीचे दबने से हादसा, पिछला दरवाजा बंद करने के दौरान गाड़ी पीछे लुढ़की थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य में तकनीकी सहायक की मौत:कैंपर के नीचे दबने से हादसा, पिछला दरवाजा बंद करने के दौरान गाड़ी पीछे लुढ़की थी

ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य में तकनीकी सहायक की मौत:कैंपर के नीचे दबने से हादसा, पिछला दरवाजा बंद करने के दौरान गाड़ी पीछे लुढ़की थी

छापर : ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य में एक तकनीकी सहायक की कैंपर गाड़ी के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 59 साल सोहनराम अभयारण्य में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे। यह घटना 14 अप्रैल को हुई।

गाड़ी का पिछला दरवाजा बंद करने दौरान हादसा

बता दे कि सोहनराम अभयारण्य की सरकारी कैंपर गाड़ी चलाते थे। हादसा उस समय हुआ जब वे गाड़ी का पिछला दरवाजा बंद कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अचानक पीछे की ओर चल पड़ी और सोहनराम उसकी चपेट में आ गए।

गंभीर रूप से घायल सोहनराम को तुरंत राजकीय अस्पताल सुजानगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी इंद्रलाल मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे नेमीचंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता सोहनराम ताल छापर अभयारण्य में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात थे और सरकारी कैंपर गाड़ी चलाने का कार्य करते थे।

नेमीचंद ने रिपोर्ट में बताया कि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि ड्यूटी के दौरान सोहनराम गाड़ी लेकर वन्यजीव अभयारण्य के डूंगलाव तालाब पर गए थे। तालाब के पास गाड़ी खड़ी कर जब वे गाड़ी का डाला बंद कर रहे थे, तभी गाड़ी अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और सोहनराम उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles