[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणासर-दुलरासर सड़क पर बालू-मिट्टी से परेशानी:4 किमी सड़क पर हादसे का खतरा, पीडब्ल्यूडी को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राणासर-दुलरासर सड़क पर बालू-मिट्टी से परेशानी:4 किमी सड़क पर हादसे का खतरा, पीडब्ल्यूडी को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप

राणासर-दुलरासर सड़क पर बालू-मिट्टी से परेशानी:4 किमी सड़क पर हादसे का खतरा, पीडब्ल्यूडी को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप

सरदारशहर : मेगा हाईवे राणासर-बीकानेर से दुलरासर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बालू और मिट्टी फैलने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 4 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का कारण बन गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सड़क के किनारों पर जमा बालू-मिट्टी धीरे-धीरे मुख्य मार्ग पर फैल गई है। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

दुलरासर निवासी पवन पुरोहित ने बताया कि इस समस्या के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्राम पंचायत के प्रशासक नानूराम पारीक ने भी बताया कि इस मुद्दे को पंचायत समिति की बैठक में उठाया गया था, लेकिन उस पर भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क से बालू-मिट्टी हटाकर स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles