[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ अस्पताल इंजेक्शन चोरी मामला, दूसरा आरोपी गिरफ्तार:डायलिसिस वार्ड में टेक्निशियन था आरोपी, इंटर्नशिप के दौरान हुआ था आरोपी से संपर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ अस्पताल इंजेक्शन चोरी मामला, दूसरा आरोपी गिरफ्तार:डायलिसिस वार्ड में टेक्निशियन था आरोपी, इंटर्नशिप के दौरान हुआ था आरोपी से संपर्क

नवलगढ़ अस्पताल इंजेक्शन चोरी मामला, दूसरा आरोपी गिरफ्तार:डायलिसिस वार्ड में टेक्निशियन था आरोपी, इंटर्नशिप के दौरान हुआ था आरोपी से संपर्क

नवलगढ़ : नवलगढ़ जिला अस्पताल में करीब 12 लाख रुपये के ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पहले से गिरफ्तार आरोपी दीपाली कुमावत से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

मामला 2 अप्रैल को सामने आया था, जब एक युवती द्वारा इंजेक्शन चोरी की घटना उजागर हुई। अस्पताल प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच एक साल में कुल 323 ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन चोरी हुए थे।

बाद में दर्ज हुआ मामला

घटना के दिन अस्पताल प्रशासन ने आरोपी युवती और एक संविदाकर्मी को पुलिस के हवाले किया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण दोनों को छोड़ दिया गया था। बाद में 5 अप्रैल को अस्पताल के पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया ने दीपाली कुमावत (निवासी चूणा चौक, नवलगढ़) के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूछताछ में सामने आया दूसरा आरोपी

पुलिस ने दीपाली कुमावत को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की, जिसमें कई अहम सुराग मिले। जांच के दौरान उसके मनी ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की गई। इसी आधार पर देवेंद्र सिंह निवासी खाकोली, धोद (सीकर) को गिरफ्तार किया गया।

इंटर्नशिप के दौरान हुआ संपर्क

थानाधिकारी सीआई अजय सिंह ने बताया कि दीपाली कुमावत फार्मेसी कोर्स की इंटर्नशिप के दौरान देवेंद्र सिंह के संपर्क में आई थी। जांच में यह भी सामने आया कि देवेंद्र सिंह ने कई बार दीपाली को यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए थे।

डायलिसिस वार्ड में टेक्निशियन था आरोपी

मामले के जांच अधिकारी एसआई संतोष के अनुसार, पूछताछ में दीपाली ने इंजेक्शन चोरी की वारदात में देवेंद्र सिंह का ही नाम लिया था। देवेंद्र सिंह नवलगढ़ जिला अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में संविदाकर्मी के रूप में टेक्निशियन पद पर कार्यरत था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles