झुंझुनूं जिला प्रभारी बनने पर डॉ. उमराव सिंह यादव का पैतृक गांव में भव्य स्वागत
झुंझुनूं जिला प्रभारी बनने पर डॉ. उमराव सिंह यादव का पैतृक गांव में भव्य स्वागत
बुहाना : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रख्यात अधिवक्ता डॉ. उमराव सिंह यादव को झुंझुनूं जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद उनके पैतृक गांव में प्रथम आगमन पर ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया। निहालोठ बस स्टैंड पर रामप्रताप, अर्जुन टीआई, महावीर जागीरदार, रामस्वरूप, सुरजभान, लालचंद यादव, रामनिवास यादव, बलबीर यादव, जगदेव यादव, अशोक कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इसी क्रम में ग्राम रायपुर में देशराज, मदनलाल, राजकुमार, बाबूलाल, अशोक कुमार, रामनिवास, मुरारीलाल, जलेंद्र सिंह, विजयपाल, रवि कुमार, भूपेंद्र, ऋषि कुमार, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया।
निहालोठ की ढाणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रवण कुमार एवं विधायक पीत राम काला सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में डॉ. यादव का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. उमराव सिंह यादव ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने भी विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096560


