तस्करों का मददगार हेड कॉन्स्टेबल बर्खास्त:अफीम डोडा चूरा नागौर भिजवाता था, मामला दर्ज होने के बाद से फरार है
तस्करों का मददगार हेड कॉन्स्टेबल बर्खास्त:अफीम डोडा चूरा नागौर भिजवाता था, मामला दर्ज होने के बाद से फरार है
बारां : बारां में तस्करों के मददगार हेड कॉन्स्टेबल शंकरराम को बर्खास्त कर दिया गया है। वह परिचित तस्करों को अफीम डोडा चूरा नागौर भिजवाने में मदद करता था। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। एसपी अभिषेक अंदासु ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। बर्खास्त हेड कॉन्स्टेबल कई साल तक छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का गनमैन रहा है।
एसपी ने बताया- 29 अक्टूबर 2025 को बारां सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें एक डस्टर कार से 97 किलो 110 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया था। मामले की जांच अटरू थाना पुलिस ने की थी।
जांच में अंतरराज्यीय तस्करों से संपर्क हुए साबित
नोटिस जारी करने के बावजूद चल रहा था फरार
कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी हेड कॉन्स्टेबल फरार हो गया और लगातार अनुपस्थित चल रहा है। विभाग की ओर से नोटिस जारी कर ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए, लेकिन सुराग नहीं लगने पर कोर्ट से पुलिस एक्ट की धारा 37 के तहत गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया।
यह लिखा बर्खास्तगी आदेश में
एसपी ने बताया कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल शंकरराम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तस्करों से मिलीभगत की और कानून की पालना कराने वाले विभाग की छवि धूमिल की। विभागीय जांच में उसका आचरण गंभीर अनुशासनहीनता और नैतिक पतन की श्रेणी में पाया गया। ऐसे कर्मचारी को सेवा में बनाए रखना पुलिस विभाग के लिए उचित नहीं माना गया। इसी आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
पुलिस विभाग के अनुसार शंकरराम लगातार फरार चल रहा है और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने से बच रहा है। विभाग ने इसे राजस्थान सेवा नियम 1951 के नियम 86 का उल्लंघन माना है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173114


