[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटाई, 3 PSO हटाए:सांसद बोले- मैंने तो कभी मांगी ही नहीं, मेरे साथ हजारों युवा हमेशा खड़े हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटाई, 3 PSO हटाए:सांसद बोले- मैंने तो कभी मांगी ही नहीं, मेरे साथ हजारों युवा हमेशा खड़े हैं

हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटाई, 3 PSO हटाए:सांसद बोले- मैंने तो कभी मांगी ही नहीं, मेरे साथ हजारों युवा हमेशा खड़े हैं

नागौर : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 3 पीएसओ को हटा दिया गया है। सुरक्षा घटाने के बाद बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा। बेनीवाल ने कहा- मैंने तो कभी सरकार से सुरक्षा मांगी ही नहीं थी। मेरी सुरक्षा के लिए प्रदेश के हजारों युवा हमेशा साथ खड़े हैं।

हनुमान बेनीवाल ने कहा- सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा विवाद के दौरान तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी संजय अग्रवाल ने मुझे सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी। उस समय जयपुर से AK-47 से लैस कमांडो दिए गए थे। नागौर से भी सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे।

भजनलाल सरकार मेरी सुरक्षा क्या करेगी?

बेनीवाल ने कहा- मैंने कई ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, जिनमें बजरी माफिया और पेपर लीक गैंग शामिल है। अब सरकार ने सुरक्षा हटाई है तो मैंने तो सुरक्षा मांगी भी नहीं थी। भजनलाल सरकार मेरी सुरक्षा क्या करेगी? मेरी सुरक्षा के लिए प्रदेशभर के हजारों युवा हमेशा साथ खड़े हैं। बेनीवाल ने कहा- मुझे सुरक्षा क्यों दी गई और अब क्यों हटाई गई, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

ईद के दौरान माहौल खराब करना चाहते थे

सांसद बेनीवाल ने हाल के आंदोलनों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा- साधु-संतों के सम्मान में हुए आंदोलन के दौरान सरकार चाहती थी कि मैं जयपुर में प्रवेश करूं ताकि मुझे साधुओं के साथ हिरासत में लिया जा सके।

कुछ लोग ईद के दौरान माहौल खराब करना चाहते थे और सरकार मुझे किसी विवाद में फंसाना चाहती थी। हालांकि, मैंने समझदारी से काम लेते हुए स्थिति बिगड़ने नहीं दी। सरकार चाहती थी कि जयपुर में झगड़ा और तनाव पैदा हो, लेकिन मैंने पहले ही पूरे विवाद को खत्म कर दिया ताकि सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित न हो।

सुरक्षा में नागौर जिले के पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगे

बता दें कि सरकार ने शुक्रवार को हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात जयपुर कमिश्नरेट के 3 पीएसओ हटा दिए हैं। अब उनकी सुरक्षा में मुख्य रूप से नागौर जिले के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

उधर, विधायक रविंद्र सिंह भाटी का PSO सस्पेंड

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के 19 मई को पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगाने का प्रयास करने के मामले में बाड़मेर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने भाटी के पीएसओ(पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) को सस्पेंड कर दिया है। विधायक बनने के बाद पीएसओ नखतसिंह को भाटी की सुरक्षा में तैनात किया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विधायक के खुद पर पेट्रोल छिड़कने के दौरान पीएसओ नखतसिंह ने लापरवाही बरती। वे इस घटना को रोक नहीं पाए। इसे गंभीरता से लेते हुए नखतसिंह को हटाकर भाटी की सुरक्षा में दूसरा पीएसओ तैनात किया गया है।

Related Articles