पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले-नेहरू बाबा साहेब को हराना चाहते थे:अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि; झुंझुनूं में निकाली वाहन रैली
पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले-नेहरू बाबा साहेब को हराना चाहते थे:अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि; झुंझुनूं में निकाली वाहन रैली
झुंझुनूं : पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा- देश के बड़े राजनेताओं ने बाबा साहेब की कुर्बानियों को हमेशा नजरअंदाज किया और उन्हें वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी थी। जवाहरलाल नेहरू से लेकर 2011 तक किसी भी बड़े नेता को बाबा साहेब को ‘भारत रत्न’ देना याद नहीं रहा।
गुढ़ा मंगलवार को झुंझुनूं में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खुद को तो जीते जी सम्मान दिला लिए, लेकिन बाबा साहेब को उपेक्षित रखा। यह वी.पी. सिंह की सरकार थी, जिसने उन्हें भारत रत्न दिलाया और उनकी जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की। हम उन्हें सम्मान दिलाते आए हैं, और दिलाते रहेंगे।

वाहन रैली निकाली, केक काटा गया
सर्व समाज एकता मंच के आह्वान पर झुंझुनूं में वाहन रैली निकाली गई। यह रैली शहर के गांधी चौक से शुरू होकर रोड नंबर एक होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग बाइक और गाड़ियों में सवार होकर शामिल हुए। अंबेडकर पार्क पहुंचने पर बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया गया और केक काटा गया।
संयोजक प्रदीप चंदेल, राजेश बजाड़, राजेश आलडिया, दिलीप दिग्रलवाल, सुभाष दिग्रलवाल, विकी जाजोरिया, अजय काला, सुनील गोठवाल, पवन आलडिया, मुकेश महरिया, सुमेर शास्त्री, अजय वर्मा, सुनील कलिया, विकास आला, भंवर जाकृत, डॉ. कमल मीणा, नानूराम गहनोलिया और मनोहर बाकोलिया आदि मौजूद रहे।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096561


