बावड़ी में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बावड़ी में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
जाजोद : नेशनल हाईवे 52 पर स्थित शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी मंगलवार को अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलचंद हरितवाल एवं अध्यक्षता बावड़ी प्रशासक बिमला देवी बाजिया ने की।
विशिष्ट अतिथि लक्ष्मणराम वर्मा, शहीद वीरांगना सरोज देवी एवं मुख्य वक्ता हजारी लाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हुए क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को भी मंच पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन समिति के अनुसार, समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक चौथमल मोगा, रामवतार बगड़िया, राउमावि धीरजपुरा के प्रधानाचार्य गणेश राम वर्मा, आयोजन समिति के भागीरथ मल सबल, मालीराम सौगण, मंजीत नारनौलिया, गीगराज वर्मा, सुमित नायक सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2096684


