[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

प्रतिभा सम्मान समारोह व दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

जाजोद : ग्राम पंचायत लाखनी में मंगलवार को अम्बेडकर युवा संस्थान लाखनी द्वारा अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष श्याम लाल मेघवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई। इसके साथ ही, 12 अप्रैल को आयोजित अम्बेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए।

परीक्षा में शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष पल तब आया जब लाम्पुआ निवासी विकलांग श्रेणी (क्लबफुट से ग्रसित) नक्श कुमावत को संस्थान के सदस्यों ने गोद में उठाकर मंच तक पहुंचाया और विशेष रूप से सम्मानित किया। यह दृश्य देखकर बच्चे की माता रेखा भावुक हो गईं, जिससे उपस्थित सभी लोग भी भावुक हो उठे। प्रतिभा सम्मान समारोह में पिछले एक वर्ष में सरकारी सेवा में चयनित हुए और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पत्नी सुनीता ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में हरीश काजला, ग्राम प्रशासक महेश बाजिया, छगनसिंह, सुरजाराम, सुखदेव, गैलेक्सी कोचिंग के निदेशक सुनील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles