लीखवा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती हर्षोल्लास से मनाई
मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी के लीखवा में डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोधाचार्य धर्मपाल बौद्ध रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दारासिंह बुहाना, राजू फॉर्मन पिलानी, ओमपाल नारनोलिया, प्यारेलाल भाम्बू, ज्ञानीराम रेवाड़िया, कमलेश काकोड़ा, बीडीसी सदस्य विमला देवी एवं पूर्व सरपंच सुरेश सैन सुरेश कुमार नारनोलिया अंजू काला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गांव लीखवा के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा तीन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से मोनिका पुत्री होशियार सिंह को इंटर कॉलेज चैंपियनशिप, शेखावाटी (सीकर) में 21 किलोमीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं साक्षी, पुत्री मुकेश कुमार गुर्जर ने 98.33% अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया, जिसके लिए उसे एवं उसकी माता को विशेष सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष प्रो. चेतराम लिखवा एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय मावर सहित सभी अतिथियों का बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान दिया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहब एवं महात्मा फुले के जीवन संघर्ष उनके सामाजिक योगदान और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. चेतराम लीखवा द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2096684


