सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर नानुवाली बावड़ी में सैनी समाज ने मनाई खुशी, मिठाई बांट आतिशबाजी की
सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर नानुवाली बावड़ी में सैनी समाज ने मनाई खुशी, मिठाई बांट आतिशबाजी की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर नानुवाली बावड़ी बस स्टैंड पर सैनी समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी नानुवाली बावड़ी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
अशोक सैनी ने कहा कि सम्राट चौधरी का इस महत्वपूर्ण पद पर चयन समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को गति मिलेगी और समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड पर आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर राम अवतार सैनी, राजू सैनी, बद्री प्रसाद सैनी, सुनील सैनी, रवि सैनी, फूलचंद सैनी, मोहनलाल सैनी, हरलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096377


