[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्राओं ने सीखा मेहनत का ज्ञान:पीएम श्री गर्ल्स स्कूल में 15 दिन तक चला अभिरुचि शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्राओं ने सीखा मेहनत का ज्ञान:पीएम श्री गर्ल्स स्कूल में 15 दिन तक चला अभिरुचि शिविर

छात्राओं ने सीखा मेहनत का ज्ञान:पीएम श्री गर्ल्स स्कूल में 15 दिन तक चला अभिरुचि शिविर

चूरू : चूरू में पीएम श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 दिवसीय समाज सेवा एवं अभिरुचि शिविर का रविवार को समापन हुआ। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुशील शर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की।

छात्राओं को संबोधित करते हुए सुशील शर्मा ने कहा कि ऐसे समाज सेवा शिविरों के माध्यम से छात्राएं अपने जीवन में अनुशासन, सृजनशीलता और परिश्रम का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करती हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर स्वाध्याय के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन से ही सर्वांगीण मानसिक विकास संभव है, जो उन्हें भविष्य में सफलता की ओर ले जाएगा।

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस विशेष शिविर के दौरान छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक एवं जनोपयोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें विद्यालय सौंदर्यकरण, अल्प बचत, उपभोक्ता संरक्षण, प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण, सिलाई तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल थे।

शिविर के दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी मनोज सारस्वत, कन्हैयालाल जांगिड़, कंचनलता पुरोहित, प्रतिभा दर्जी, रचना पारीक व सरिता सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद थीं।

Related Articles