[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में शनिवार रात तेज आंधी:कई बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर गिरे, आपूर्ति बाधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में शनिवार रात तेज आंधी:कई बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर गिरे, आपूर्ति बाधित

खंडेला में शनिवार रात तेज आंधी:कई बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर गिरे, आपूर्ति बाधित

खंडेला : खंडेला क्षेत्र में शनिवार को आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर (डीपी) गिर गए। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई और कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही, जबकि कुछ जगहों पर अभी भी आपूर्ति बाधित है।

सहायक अभियंता रामनिवास मीणा ने बताया कि तेज आंधी के कारण बिजली के खंभे गिरने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बिजली व्यवस्था को जल्द बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles