नीमकाथाना में दो दिन की बारिश से जलभराव:बंद नालियों के कारण सड़कों और कॉलोनियों में घुसा पानी, लोग परेशान
नीमकाथाना में दो दिन की बारिश से जलभराव:बंद नालियों के कारण सड़कों और कॉलोनियों में घुसा पानी, लोग परेशान
नीमकाथाना : नीमकाथाना में लगातार दो दिनों की बारिश ने शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। बारिश के कारण कई स्थानों पर नालियां बंद हो गईं, जिससे पानी सड़कों और आवासीय कॉलोनियों में भर गया।
शहर के बुगदा के पास श्याम मंदिर जाने वाले मार्ग पर गंभीर जलभराव देखा गया, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में कठिनाई हुई। इसी तरह, यादव छात्रावास के पास श्मशान घाट और आम रास्ते पर नगर पालिका द्वारा निर्मित चारदीवारी की नाली बंद होने से पानी जमा हो गया, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हुआ।
इसके अलावा खेतड़ी रोड से अभय कॉलोनी आने वाला रास्ता भी पानी भरने के कारण जाम हो गया है। पुलिया के पास कोतवाली थाना मार्ग पर भी बारिश का पानी जमा हो गया है।ए
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2174783


