रींगस के मालाकाली मोड़ पर फिर हुआ हादसा:बाइक स्लीप होने से युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर
रींगस के मालाकाली मोड़ पर फिर हुआ हादसा:बाइक स्लीप होने से युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र में श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित छीलवाली गांव के मालाकाली मोड़ के पास मंगलवार रात एक और सड़क हादसा हो गया। सड़क निर्माण कार्य के बीच खराब हालात के कारण बाइक स्लीप होने से 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
घायल युवक की पहचान पटवारी का बास निवासी सुनील खोखर पुत्र रघुनाथ खोखर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद जनसेवक अशोक यादव ने तुरंत अपने निजी वाहन से सुनील को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
खराब सड़क बनी हादसे की वजह
स्थानीय ग्रामीण सायर मल सैनी के अनुसार, मालाकाली मोड़ पर सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है। निर्माण के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी खराब सड़क के चलते युवक की बाइक फिसल गई और हादसा हो गया।
दो महीने में 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल
जनसेवक अशोक यादव ने बताया कि रींगस से श्रीमाधोपुर तक सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में वह खुद करीब 35 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा चुके हैं।
लगातार विरोध के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
क्षेत्र में बढ़ते हादसों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग कई बार सड़क जाम कर चुके हैं और धरना-प्रदर्शन के जरिए प्रशासन से समाधान की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक न तो प्रशासन और न ही ठेकेदार की ओर से कोई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096377


