[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अटेली मंडी : ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक रविवार को अटेली अनाज मंडी में आयोजित हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के कैंप कार्यालय तक रोष मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में नियुक्त ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को आज तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए, न्यूनतम 30 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए तथा आधुनिक सफाई उपकरण, ड्रेस भत्ता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा मातृत्व अवकाश, चाइल्ड केयर लीव, ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 50 लाख रुपए मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई गई।

कर्मचारियों ने अनाज मंडी से स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कैंप कार्यालय तक मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने, ईएसआई अस्पताल के विस्तार, ई-रिक्शा उपलब्ध कराने और बकाया एरियर जारी करने की मांग भी की गई।

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक और प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

Related Articles