[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 135वीं अंबेडकर जयंती पर निकाली समरसता रैली:हाथ में संविधान बुक लेकर रथ में सवार हुए बच्चे,135 किलो का केक काटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 135वीं अंबेडकर जयंती पर निकाली समरसता रैली:हाथ में संविधान बुक लेकर रथ में सवार हुए बच्चे,135 किलो का केक काटा

सीकर में 135वीं अंबेडकर जयंती पर निकाली समरसता रैली:हाथ में संविधान बुक लेकर रथ में सवार हुए बच्चे,135 किलो का केक काटा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : अंबेडकर जयंती के मौके पर आज सीकर में समरसता रैली निकाली गई। यह रैली सीकर के फतेहपुर रोड स्थित खटीकान प्याऊ से शुरू हुई। कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची। यहां समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 135 किलो का केक काटा गया।

शाही लवाजमे के साथ रैली निकाली गई। शोभायात्रा में छोटे बच्चे अंबेडकर की वेशभूषा में रथ में सवार हुए। इसके साथ ही छोटी बच्चियां नीली साड़ी पहनकर बड़े डीजे में सवार हुई। रैली का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

आयोजन समिति के राजेश जोया ने बताया कि आज रैली के जरिए संदेश दिया गया है कि सभी समरसता और समानता का भाव रखते हुए एकसाथ मिलकर रहे। संगठित रहना ही सबसे बड़ी ताकत है। अपने अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहो।

अब फोटोज में देखिए रैली…

शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
छोटे बच्चे अंबेडकर की वेशभूषा में रथ में सवार हुए।
छोटे बच्चे अंबेडकर की वेशभूषा में रथ में सवार हुए।
हाथों में झंडा लेकर करतब दिखाते हुए युवक।
हाथों में झंडा लेकर करतब दिखाते हुए युवक।
शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
छोटी बच्चियां नीली साड़ी पहनकर बड़े डीजे में सवार हुई।
छोटी बच्चियां नीली साड़ी पहनकर बड़े डीजे में सवार हुई।

Related Articles