खंडेला में गिरदावरी में गड़बड़ी का आरोप, किसानों का प्रदर्शन:मुआवजे के लिए दोबारा सर्वे की मांग, तहसील कार्यालय पर की नारेबाजी
खंडेला में गिरदावरी में गड़बड़ी का आरोप, किसानों का प्रदर्शन:मुआवजे के लिए दोबारा सर्वे की मांग, तहसील कार्यालय पर की नारेबाजी
खंडेला : खंडेला क्षेत्र में बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि फसल नुकसान का सर्वे सही तरीके से नहीं किया गया, जिसके कारण कई प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित रह गए हैं।
गोकुल चंद गोदारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोबारा सर्वे करवाने की मांग को लेकर सीकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से गेहूं, चना सहित कई फसलें बर्बाद हो गई थीं, लेकिन सर्वे में वास्तविक नुकसान को नजरअंदाज किया गया।
प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर मौके पर पहुंचे बिना ही सर्वे रिपोर्ट तैयार कर दी गई। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष तरीके से पुनः गिरदावरी कराने और सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
किसानों ने बीमा कंपनियों और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया, जिसके कारण उन्हें समय पर राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस संबंध में तहसीलदार अम्मीलाल मीणा ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दोबारा सर्वे भी कराया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2096361


