[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई: मेघवाल बस्ती में ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई: मेघवाल बस्ती में ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

मानोता जाटान में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई: मेघवाल बस्ती में ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : मानोता जाटान गांव की मेघवाल बस्ती में लिलूराम मेघवाल की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन धारण कर बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के जिला सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के मुक्तिदाता थे। उन्होंने उनके महान योगदान पर प्रकाश डालते हुए संविधान की महत्ता को बताया तथा संविधान की रक्षा के लिए सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक कामरेड रविन्द्र पायल, मानोता जाटान सरपंच बहादुर सिंह मेघवाल, दिनेश कुमार, भीमराज, प्रदीप, रामोतार, पंकज, लोकेश, कर्मपाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles