60 से ज्यादा लोगों से 2 करोड़ रुपए ठगे:विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों ने बनाया शिकार, पीड़ित अब काट रहे चक्कर
60 से ज्यादा लोगों से 2 करोड़ रुपए ठगे:विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों ने बनाया शिकार, पीड़ित अब काट रहे चक्कर
चूरू : चूरू में विदेश भेजने के नाम पर शेखावाटी अंचल के 60 से ज्यादा लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। एजेंटों ने इन लोगों से करीब 2 करोड़ रुपए ठग लिए। पीड़ित अब अपने पैसे वापस पाने के लिए नेताओं और पुलिस थानों के चक्कर लगा रहे हैं।
रतनगढ़ निवासी विनोद कुमार, रघुनाथपुरा निवासी गौरीशंकर ऐचरा और सरदारशहर निवासी मो. सलीम सहित कई पीड़ितों ने बताया कि शहर के उम्मेद खान और राकेश कुमार नामक एजेंटों ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए लिए थे। उन्हें टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजा गया, जबकि काम और वेतन का झूठा आश्वासन दिया गया था।
अब एजेंट घर या कार्यालय में नहीं मिल रहे
पीड़ितों ने एजेंटों को कुछ राशि ऑनलाइन माध्यम से और कुछ नकद में दी थी। विदेश पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उन्हें बताया गया काम और वेतन नहीं मिलेगा। विदेश में फंसने के बाद, उन्हें अपने परिजनों से टिकट के पैसे मंगवाकर वापस भारत लौटना पड़ा।
भारत लौटने के बाद, पीड़ितों ने एजेंटों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपने पैसे वापस मांगे। जवाब में एजेंटों ने कुछ लोगों को चेक दिए, जबकि अन्य को जल्द ही पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। हालांकि अब एजेंट अपने घर या कार्यालय में नहीं मिल रहे हैं। धोखाधड़ी के शिकार हुए इन लोगों ने अब न्याय के लिए पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि से भी गुहार लगाई है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174832


