[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बबाई में ईद मिलन:मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर दी ईद की बधाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बबाई में ईद मिलन:मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर दी ईद की बधाई

पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बबाई में ईद मिलन:मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर दी ईद की बधाई

बबाई : पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज बबाई में मुस्लिम समाज के लोगों से ईद मिलन समारोह में मुलाकात की। इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व सीएमएचओ डॉ. विनय गहलोत ने की।

बबाई मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिक सेठ चिरागुद्दीन के नेतृत्व में समाज के लोगों ने डॉ. सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. सिंह ने भी मुस्लिम भाइयों को माला पहनाई और गले मिलकर ईद की बधाई दी।

इसी समारोह के दौरान लेखाधिकारी बद्रीप्रसाद सिराधना के सेवानिवृत्त होने पर डॉ. सिंह ने उन्हें माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेठ चिरागुद्दीन, हाजी फूलमोहम्मद, हाजी कयामुद्दीन, जाउद्दीन, रहीश अहमद, एडवोकेट रहीमुद्दीन, राजवीर सिराधना, बद्रीप्रसाद सिराधना, महेंद्र कुमार स्वामी, डॉ. अनूप पटेल, हरीसिंह चांदेला, राजेश सिराधना और ताज टेलर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles