दुकानदार का अपहरण कर मारपीट:नकदी चोरी का आरोप, नवलगढ़ में दो भाइयों पर केस दर्ज
दुकानदार का अपहरण कर मारपीट:नकदी चोरी का आरोप, नवलगढ़ में दो भाइयों पर केस दर्ज
नवलगढ़ : नवलगढ़ के झाझड़ रोड स्थित एक धर्मकांटे पर बैठे दुकानदार अनिल कुमार गुर्जर के साथ मारपीट कर उसे जबरन वाहन में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुकुंदगढ़ निवासी अनिल कुमार गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वह झाझड़ रोड स्थित देवनारायण धर्मकांटे के पास अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मुकुंदगढ़ निवासी रोबिन गुर्जर और सुनील गुर्जर वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने लाठी और सरियों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर मुकुंदगढ़ ले गए
मारपीट के बाद, आरोपियों ने अनिल कुमार को जबरन एक स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर मुकुंदगढ़ ले गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की, जिसमें काउंटर और पंखा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही, गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपए भी निकाल लिए गए।
बताया जा रहा है कि मारपीट के आरोपी रोबिन गुर्जर और सुनील गुर्जर, पीड़ित अनिल कुमार के सगे भाई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के विभिन्न पहलुओं से पड़ताल शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174902

