[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि:प्रतिमा पर माल्यार्पण किया; समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि:प्रतिमा पर माल्यार्पण किया; समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया

चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि:प्रतिमा पर माल्यार्पण किया; समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया

चिड़ावा : चिड़ावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बौद्धिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किए और दीपक जलाकर उनकी स्मृति को नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश दहिया, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल, रामचंद्र शर्मा, रोहिताश महरानिया, मोहित तामडायत, पार्षद गंगाधर सैनी, पार्षद मंजीत, विश्वनाथ स्वामी, पीयूष बाछुका, मंगेश भगत, एडवोकेट उम्मेद बरवड, ओमप्रकाश चंदेलिया, प्रदीप चंदेलिया, संतोष सैनी, मोहन लाल नायक और मनोज स्वामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, न्याय और शिक्षा का प्रसार किया जाएगा।

Related Articles