[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेन जयंती पर सेन समाज की प्रतिभाएं सम्मानित:सेवा समिति ने दर्जनों लोगों का किया सम्मान, शोभायात्रा से शुरू हुआ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेन जयंती पर सेन समाज की प्रतिभाएं सम्मानित:सेवा समिति ने दर्जनों लोगों का किया सम्मान, शोभायात्रा से शुरू हुआ कार्यक्रम

सेन जयंती पर सेन समाज की प्रतिभाएं सम्मानित:सेवा समिति ने दर्जनों लोगों का किया सम्मान, शोभायात्रा से शुरू हुआ कार्यक्रम

छापर : छापर में समाज सुधारक संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। श्री सेन समाज सेवा समिति के देखरेख में यह कार्यक्रम भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में महाआरती, भामाशाह सम्मान और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पीरदान नाई (रक्षक), शांति देवी, मांगीलाल पौड़ भाटी, कालूराम रक्षक, ओमप्रकाश सिद्धमुखिया और भिकमचंद रक्षक मंचासीन रहे। सेन मंदिर कार्यकारिणी के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रक्षक, मंत्री देवकीनंदन फूल भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों और समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया।

बैंकिंग सेवा में चयनित हरिओम गौड़ और सचिवालय सुरक्षा बल, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, दिल्ली में चयनित मनीष पौड़भाटी को भी सम्मानित किया गया। हरिश नाई, अदिती सेन, गजानन्द सेन, शब्द वर्मा और माया तंवर को शैक्षणिक योग्यता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए।

दिनेश कुमार को जिला स्तरीय विज्ञान मेला पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, जबकि रंजीता मारू को ऑल इंडिया स्कूल कॉन्टेस्ट 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक चांगल ने किया।

Related Articles