सिंघाना में फॉर्च्यूनर दीवार से टकराई, तीन दोस्तों की मौत:दोस्त की शादी से लौटते समय हुआ हादसा, एक घायल
सिंघाना में फॉर्च्यूनर दीवार से टकराई, तीन दोस्तों की मौत:दोस्त की शादी से लौटते समय हुआ हादसा, एक घायल
सिंघाना : झुंझुनूं के सिंघाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के बाद खेत में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना भैंसावत के पास देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। चारों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे बनी एक दीवार से टकराकर कई मीटर दूर खेत में जा गिरी।
इस हादसे में उदावास निवासी संदीप कड़वासरा, तनिष्क शेखावत और धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकरा निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके (BDK) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को चिड़ावा के उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि हादसा नींद आने या तेज रफ्तार के कारण हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2096300


