डाडा फतेहपुरा स्कूल में डॉ. अंबेडकर जयंती पर नमन:संविधान की प्रस्तावना का वाचन, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी हुई
डाडा फतेहपुरा स्कूल में डॉ. अंबेडकर जयंती पर नमन:संविधान की प्रस्तावना का वाचन, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी हुई
खेतड़ी : खेतड़ी उप खंड के डाडा फतेहपुरा स्थित खाखी बाबा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जयंती समारोह के दौरान छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इन आयोजनों के माध्यम से छात्रों में जागरूकता और प्रेरणा का संचार हुआ।
स्कूल के प्राचार्य बाल कृष्ण ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन पर बात की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। प्राचार्य ने छात्रों को बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें कपूर चंद, भूप सिंह सैनी, मंजू मीणा, राजेश यादव, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, अनिल शर्मा, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, सुमन यादव, अशोक कुमार मेघवाल, चंचल शर्मा, राजेश कुमार नायक, रजवण एवं यशोदा कंवर सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096275


