[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया, माल्यार्पण के बाद काटा गया केक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया, माल्यार्पण के बाद काटा गया केक

डाडा फतेहपुरा में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया, माल्यार्पण के बाद काटा गया केक

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण किया गया और केक भी काटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसपी के जिला अध्यक्ष मेजर भूपेंद्र, शंकर लाल और पूर्व पंच नाथा राम बबेरवाल थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मंच का संचालन दिनेश सचिव ने किया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 बैच के मेघवाल समाज के 16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों का चयन राजकीय सेवा के विभिन्न पदों पर हुआ है।

अंबेडकर की जयंती पर उपस्थित लोगों ने केक काटा।
अंबेडकर की जयंती पर उपस्थित लोगों ने केक काटा।

बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरजीत बबेरवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में पुस्तकें और पेन वितरित किए।

इस जयंती समारोह में विक्रम बबेरवाल, रणजीत बबेरवाल, दिनेश बबेरवाल, संगीत बबेरवाल, जीतू बबेरवाल, वरिष्ठ अध्यापक बजरंग लाल, पीएनबी से गणेशाराम, पूर्व पंच गुलाब, सत्यनारायण, ईश्वर सिंह, गुरु दयाल, नोरंग, रोहिताश्व सहित बबेरवाल युवा मंडल और डाडा फतेहपुरा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles