नालपुर में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाई:सामाजिक एकता का संदेश दिया, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
नालपुर में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाई:सामाजिक एकता का संदेश दिया, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस मौके पर गुलजारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। डॉ. अंबेडकर ने विविधतापूर्ण भारत को मजबूत किया और महिलाओं तथा पुरुषों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
गुलजारी ने बताया कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सफलता का एक अद्भुत उदाहरण है। उन्हें प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, फिर भी उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।
डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया था। उन्होंने छुआछूत और जातिवाद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष में अपना जीवन लगा दिया।
यह जयंती रामदेव मंदिर पर मनाई गई, जिसमें गोकुलचंद खोवाल, परसाराम सिंघल, मनोहर सिंघल, इंद्रजीत सिंघल, स्योदान सिंघल, सुरेश खोवल, रविंद्र सिंघल, मुकेश सिंघल (प्रिंसिपल), अशोक सिंघल, कैलाश सिंघल, योगेंद्र गोठवाल, हरविंदर सिंघल, राजेश सिंघल, पवन सिंघल, अजय सिंघल और दीपक खोवल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096275


