[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जुड़ी महिलाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जुड़ी महिलाएं

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जुड़ी महिलाएं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को जिला परिषद सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से वीसी के जरिए जुड़ा रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति भारत के विकास की आधारशिला है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है।इस दौरान महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राजेन्द्र शेखावत, सुपरवाइजर कृष्णा सहित महिलाएं जुड़ी रहीं।

Related Articles