बीदासर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह आज
बीदासर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह आज
बीदासर : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज बीदासर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय राजकीय सेठ दुलीचन्द सेठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा, जहां बड़ी संख्या में जनसमूह के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 9:00 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत मेघवाल सामुदायिक भवन (PWD गेस्ट हाउस के सामने, खाखीजी चौक, दड़ीबा से होगी। रैली के माध्यम से सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर आधारित कविताएं, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समाज के बालक-बालिकाओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। समिति ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने और नई पीढ़ी को शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की भी अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2095181


