[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अष्ठम पोषण पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अष्ठम पोषण पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ

अष्ठम पोषण पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को अष्ठम पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के तहत चूरू शहर में आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड संख्या 06 से जनसमुदाय की सहभागिता में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई। इस दौरान रंगोली, नोट आदि बनाकर जंक फूड को ना कहने की शपथ दिलवाई गई।

आईसीडीएस डीडी डॉ नरेन्द्र शेखावत ने बताया कि अष्ठम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम 23 अप्रेल तक मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीडीपीओ सीमा गहलोत, सीडीपीओ चन्द्रकला शर्मा, महिला पर्यवेक्षक जयकौर चौधरी, शीतल बत्रा, ज्योति वर्मा, सुनिता कस्वां, सन्जू कंवर, सुदेश कंवर, शशिकला शर्मा, सुमन मीणा, बीसी रेखा कंवर व सभी कार्यकर्ता व जनसमुदाय उपस्थित रहे।

Related Articles