[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोषण पखवाड़ा 2026 पर कार्यशाला, जागरूकता गतिविधियों को लेकर बनी रणनीति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पोषण पखवाड़ा 2026 पर कार्यशाला, जागरूकता गतिविधियों को लेकर बनी रणनीति

पोषण पखवाड़ा 2026 पर कार्यशाला, जागरूकता गतिविधियों को लेकर बनी रणनीति

झुंझुनूं : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अष्ठम पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पखवाड़े के दौरान होने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इससे पहले 9 अप्रैल को पखवाड़े के शुभारंभ पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने पोषण पखवाड़ा एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पोस्टर का विमोचन किया। उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से ब्लॉक और ग्राम स्तर पर महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पांच प्रमुख विषयों पर रहेगा फोकस
इस वर्ष पखवाड़ा पांच प्रमुख थीम पर आधारित रहेगा : मातृ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक प्रोत्साहन, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में अभिभावकों की भूमिका व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामुदायिक सहयोग। कार्यशाला में सीडीपीओ, सुपरवाइजर, जिला व ब्लॉक समन्वयक सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles