महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने किया नमन
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने किया नमन
झुंझुनूं : महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रवक्ता मुकेश सैनी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। मुकेश सैनी ने कहा कि महात्मा फुले ने ऐसे समय में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की अलख जगाई, जब समाज जातिगत भेदभाव और कुरीतियों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने दलित, शूद्र और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले।
उन्होंने कहा कि फुले के विचार आज भी समानता आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। साथ ही राहुल गांधी द्वारा ओबीसी, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाने का उल्लेख करते हुए इसे उसी सामाजिक न्याय की परंपरा का विस्तार बताया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल जयहिंद (राष्ट्रीय चेयरमैन, कांग्रेस ओबीसी विभाग) और हरसहाय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग) ने भी महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के विचारों पर चलकर ही एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091918


