[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बडाऊ के सरकारी स्कूल में मेधावी छात्राओं का सम्मान:प्रवेशोत्सव रैली भी निकली, ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बडाऊ के सरकारी स्कूल में मेधावी छात्राओं का सम्मान:प्रवेशोत्सव रैली भी निकली, ग्रामीणों ने किया स्वागत

बडाऊ के सरकारी स्कूल में मेधावी छात्राओं का सम्मान:प्रवेशोत्सव रैली भी निकली, ग्रामीणों ने किया स्वागत

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल बडाऊ में सोमवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशासक (सरपंच) जितेंद्र सिंह चांवरिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रिंसिपल दिनेश कुमार महला ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परिणाम देने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि चांवरिया ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने स्टूडेंट्स को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रवेशोत्सव रैली का भी आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई यह रैली गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में स्टाफ, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles