[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईशकपुरा हत्याकांड: ग्रामीणों ने सिंघाना-नारनौल सड़क जाम की:गांव में जवान तैनात करने समेत कई मांगों पर मिला आश्वासन, दो घंटे बाद खोला जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

ईशकपुरा हत्याकांड: ग्रामीणों ने सिंघाना-नारनौल सड़क जाम की:गांव में जवान तैनात करने समेत कई मांगों पर मिला आश्वासन, दो घंटे बाद खोला जाम

ईशकपुरा हत्याकांड: ग्रामीणों ने सिंघाना-नारनौल सड़क जाम की:गांव में जवान तैनात करने समेत कई मांगों पर मिला आश्वासन, दो घंटे बाद खोला जाम

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने डूमोली खुर्द स्टैंड पर सिंघाना-नारनौल सड़क को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

करीब दो घंटे बाद पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों में सहमति बनी और जाम खोल दिया गया। इस दौरान समझौता वार्ता की गई और ग्रामीणों की मांग पर आश्वासन दिया गया। दरअसल, डूमोली कलां निवासी मुकेश कुमार (23) पुत्र रामनिवास की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार आरोपी विजय कुमार और उसके दोस्तों ने मुकेश को रोका और कहासुनी के बाद उसके सीने में गोली मार दी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया था। इस दौरान डीएसपी ने उच्च अधिकारियों से बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर, उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुकेश कुमार अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मां बीमार रहती है और घर में दो बहनें हैं, जिनका मुकेश ही एकमात्र सहारा था। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पुलिस की निष्क्रियता से बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पचेरीकलां थानाधिकारी बनवारीलाल यादव, बुहाना थानाधिकारी बिमला बुडानिया, सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

समझौता वार्ता हुई

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के साथ समझौता वार्ता की गई। ग्रामीणों ने गवाहों की सुरक्षा करने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

पुलिस, प्रशासन के आश्वासन पर माने ग्रामीण

पुलिस की ओर से गवाहों की सुरक्षा के लिए मृतक मुकेश के गांव डूमोली कलां में व घटना के गांव ईशकपुरा में आरोपी गिरफ्तार होने तक हथियारबंद जवान तैनात करने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व मुआवजा प्रक्रिया जल्द करवाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस के आश्वासन पर करीब 2 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस दौरान एएसपी फूलचंद मीणा, डीएसपी नोपाराम भाकर, तहसीलदार बजरंग जाखड़ सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

वाहनों को पचेरीकलां से किया डायवर्ट डूमोली खुर्द स्टैंड पर जाम लगाने के बाद नारनौल से सिंघाना, चिड़ावा, झुंझुनूं का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद पुलिस पचेरीकलां में बस स्टैंड पर बैरिकेड लगाकर वाहनों का डायवर्ट पचेरीकलां से बुहाना होकर कर दिया गया। सड़क पर जाम लगाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई जिस पर पुलिस ने वाहनों को वापस भेज कर दूसरे रास्तों से निकाला गया।

Related Articles