[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मांदरी में अंबेडकर जयंती की तैयारियां शुरू:सर्व समाज एकजुट, प्रभात फेरी से होगा भव्य आगाज़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मांदरी में अंबेडकर जयंती की तैयारियां शुरू:सर्व समाज एकजुट, प्रभात फेरी से होगा भव्य आगाज़

मांदरी में अंबेडकर जयंती की तैयारियां शुरू:सर्व समाज एकजुट, प्रभात फेरी से होगा भव्य आगाज़

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम मांदरी में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें गांव के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी।

इस अवसर पर जयराम, राकेश कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, शंकर लाल, बजरंग लाल, बालकिशन, दीपक, मनोज, रोहित, सोनू, घनश्याम, केसर, प्रिंस योगी, मनीष कुमार, विक्रम बबेरवाल डाडा फतेहपुरा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी ली और समय पर तैयारियां पूरी करने का आश्वासन दिया।

संस्था अध्यक्ष रमेश मेघवाल ने बताया कि अंबेडकर जयंती समाज को जोड़ने और जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles