[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में महिलाओं की बैठक आयोजित, फुले-अंबेडकर वाहन रैली के लिए किया आमंत्रण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में महिलाओं की बैठक आयोजित, फुले-अंबेडकर वाहन रैली के लिए किया आमंत्रण

सिंघाना में महिलाओं की बैठक आयोजित, फुले-अंबेडकर वाहन रैली के लिए किया आमंत्रण

सिंघाना : सैनी समाज की महिला जिला अध्यक्ष बबली सैनी के नेतृत्व में नगर पालिका सिंघाना क्षेत्र में बागड़ी बजाज मोटर्स पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंघाना प्रधान श्रीमती सरला सैनी ने की। इस अवसर पर आगामी 11 अप्रैल 2026 को झुंझुनूं में आयोजित होने वाली फुले-अंबेडकर विशाल वाहन रैली एवं पुष्पांजलि सभा के लिए महिलाओं को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में माली समाज सहित अन्य समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रैली में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक समर्थन दिया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, जागरूकता और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान सुल्ताना की पूर्व सरपंच रेखा सैनी, विजय लक्ष्मी, मनीषा, आशा यादव, मधु, कोशल्या, सुनीता, पूनम, कमलेश, माया, निर्मला, पताशी देवी, संतरा, सुगनी देवी, कमला, विमला, लक्ष्मी, धापा देवी, गुड़ो देवी, लाडो देवी सहित अनेक महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles