[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निवारू में मतदाता सूची संशोधन अभियान का निरीक्षण, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निवारू में मतदाता सूची संशोधन अभियान का निरीक्षण, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश

निवारू में मतदाता सूची संशोधन अभियान का निरीक्षण, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश

निवारू : नगर निगम वार्ड 25 में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने एवं गलत नामों को हटाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बीएलओ (BLO) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आए हुए मतदाताओं को शांतिपूर्वक एवं सही जानकारी दी जाए, ताकि जिन पात्र नागरिकों के नाम जुड़ने हैं, उनके नाम जोड़े जाएं, आवश्यक संशोधन किए जाएं तथा गलत रूप से जुड़े नामों को हटाया जाए।

उन्होंने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और जिम्मेदारी बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और सही होना लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर महेश कुमार चौधरी, बीएलओ हरनेक सिंह, कुलदीप सिंह, नगेंद्र सिंह, नवीन जोशी, आदर्श कुमार, इंदिरा पायल, मीनाक्षी भटनागर सहित अन्य बीएलओ उपस्थित रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles