9 अप्रैल को नशे के खिलाफ दौड़ेगा झुंझुनूं का युवा, NSUI स्थापना दिवस पर मैराथन का आयोजन
9 अप्रैल को नशे के खिलाफ दौड़ेगा झुंझुनूं का युवा, NSUI स्थापना दिवस पर मैराथन का आयोजन
झुंझुनूं : जिले में नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 9 अप्रैल को एक विशाल मैराथन दौड़ ‘Run Against Drugs’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम NSUI के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित होगा।
मैराथन की शुरुआत स्वर्ण जयंती स्टेडियम से होगी, जिसमें हजारों युवाओं के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। इस आयोजन को ‘नशामुक्त झुंझुनूं संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
मशाल जुलूस के बाद अब मैराथन की पहल
ज्ञात हो कि इससे पहले भी राहुल जाखड़ के नेतृत्व में नशे के खिलाफ एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया था, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा बटोरी थी। अब उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए मैराथन के माध्यम से युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार
मैराथन में भाग लेने वाले लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग आकर्षक नकद पुरस्कार और सम्मान की व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य युवतियों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें इस सामाजिक मुहिम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
जिला अध्यक्ष की अपील
NSUI जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, “झुंझुनूं की माटी वीरों की है, नशेड़ियों की नहीं। यहाँ का युवा न बिकता है, न झुकता है, बल्कि नशे के खिलाफ डटकर खड़ा होता है। यह दौड़ केवल इनाम के लिए नहीं, बल्कि झुंझुनूं के स्वाभिमान और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।”
इस आयोजन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में युवाओं के इसमें शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


